पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति के निर्देश:सोनभद्र डीएम ने कालाबाजारी, अवैध बिक्री रोकने को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कालाबाजारी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं है और इस संबंध में जनमानस को अवगत कराया जाए। एलपीजी के संबंध में, भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सिंह ने कहा कि एलपीजी के अतिरिक्त पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गैस सिलेंडर वितरण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को जनपदों में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध बिक्री को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था हो, ताकि ग्राहकों को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध हो सकें। भ्रम फैलाने वाले समाचार चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संदेशों तथा वीडियो आदि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *