![]()
गाजियाबाद के सिहानीगेट पुलिस और स्वाट टीम ने लूट करने वाले 2 बदमाशों को अरेस्ट किया है। यह गैंग लगातार चेन लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। देर रात लोहियानगर में हमदर्द ग्राउंड पास पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, जहां दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि दोनों के खिलाफ लूट के मुकदमें दर्ज हैं। सराफ को घेरकर 400 मीटर दूर पकड़ा एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन दो लुटेरों को पैर में गोली मारकर पकड़ा है, जबकि तीसरी को 400 मीटर दूर घेरकर पकउ़ा है। पैर में गोली लगने से घायलों में आमिर पुत्र मीना खान गांव बौंद्रा थाना किठौर जिला मेरठ है। दूसरा घायल ने अपना नाम संजय सैनी उर्फ सिवा गांव झिटकरी थाना सरधना मेरठ है। तीसरा आरोपी सराफ मोनू वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी होली चौक कस्बा किठौर, मेरठ है। पुलिस ने मौके से 2 तमंचे, 4 कारतसू, लूटी हुई सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने के टुकड़े, 4500 रुपये बरामद किए गए हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। आमिर और संजय ने बताया कि मार्निंग वॉक पर आने जाने वाले लोगों से हम मेरठ और गाजियाबाद में 30 से ज्यादा लूट कर चुके हैं। लूट के बाद सोने के जेवरात सराफ मोनू वर्मा को सस्ते दामों पर बेच देते थे। एक माह पहले लूटा था मंगलसूत्र आरोपियों ने बताया कि गोविंदपुरम में एक महीने पहले मॉनिंग वाक पर एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। जिसके बाद उसे सराफ मोनू वर्मा को बेच दिया था। एसीपी जियाउद्दीन का कहना है कि पकड़े गए दोनों लुटेरों पर 8 केस दर्ज हैं।
Source link
पुलिस ने 2 लुटेरों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी:गाजियाबाद में महिलाओं से कर रहे थे चेन लूट, मेरठ के गैंग ने पुलिस पर की फायरिंग