पुलिस ने 15-घंटे में किया फैक्ट्री में चोरी का खुलासा:5 आरोपी गिरफ्तार, पहले भी कई बार चोरी कर चुके, तमंचा-कारतूस बरामद


आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई चोरी का 15 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी गया माल, एक तमंचा .315 बोर व कारतूस भी बरामद किया है।
डीसीपी ने बताया कि 24 जून को वादी ने सूचना दी थी कि 18 जून को उसकी फैक्ट्री का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल से जुड़ा सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 25 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कटरा बजीर खां क्षेत्र में एक फैक्ट्री को निशाना बनाकर चोरी की थी और सामान को ऑटो में लादकर ले गए थे।
मुख्य आरोपी महेंद्र कुशवाह और अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंग से जुड़े अपराध और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये सभी क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों व चोरी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
महेंद्र पुत्र कैलाशी उर्फ छुल्ली, निवासी सीताराम नगर आगरा
सुमित दिवाकर निवासी थाना न्यू आगरा।
जतिन उर्फ जुग्गू पुत्र मुकेश कुशवाह, निवासी कटरा बजीर खां, आगरा
दीपक प्रजापति पुत्र होतिलाल, निवासी कटरा बजीर खां,आगरा
ईशान उर्फ बाबा पुत्र चांद बाबा उर्फ चांद खां, निवासी कटरा बजिर खां, थाना एतमादौला, आगरा ये सामान हुआ बरामद
03 सबमर्सिबल पम्पसेट
18 सबमर्सिबल मोटर
10 मोनोब्लॉक
03 कंट्रोल पैनल
12 समर सिविल कैप
01 ऑटो (घटना में प्रयुक्त)
01 मोटरसाइकिल
01 तमंचा .315 बोर
01 कारतूस .315 बोर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *