पुरानी चुंगी में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत:सड़क किनारे शव मिला, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा


कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित पुरानी चुंगी इलाके में शनिवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। क्षेत्रीय निवासी रवि शंकर और उमेश ने बताया कि कैंट से पुरानी चुंगी की ओर आने वाली सड़क पर एक व्यक्ति लेटा हुआ था। जब लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, तो वह नहीं जागा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद राय ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *