![]()
पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अमरिया कस्बे में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में आ गई और सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति करीब 50 मीटर तक घसीटा गया। अमरिया निवासी मुदित गुप्ता, उनकी बेटी नित्या गुप्ता और आशीष गुप्ता शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हाईवे किनारे एक दुकान पर जूस पी रहे थे। तीनों दुकान के बाहर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एक व्यक्ति को बोनट पर घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक ले गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अमरिया ले जाया गया। डॉक्टरों ने मुदित गुप्ता की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों का इलाज जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पीलीभीत हाईवे पर बेकाबू कार ने 3 को टक्कर मारी:डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड आई, एक को 50 मीटर तक घसीटा