पीलीभीत में 11 साल के मासूम से कुकर्म:बेर बीनने के बहाने साथ ले गया किशोर, FIR दर्ज


पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक 17 वर्षीय किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 10 मार्च की शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर पीड़ित बच्चे के पास पहुंचा और उसे बेर बीनने का लालच देकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। बच्चा खेल-खेल में उसके साथ चला गया। आरोप है कि गन्ने के खेत में ले जाकर किशोर ने मासूम के साथ कुकर्म किया। जब बच्चे ने दर्द के कारण शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज कर मारपीट की और चुप रहने की धमकी दी। आरोपी ने बच्चे को यह भी डराया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्चा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्चे की हालत देखकर परिजन तुरंत उसे लेकर गजरौला थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। गजरौला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *