पीलीभीत में अवैध नमकीन फैक्ट्री का संचालन:आग लगने के बाद घर मलिक पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी


पीलीभीत शहर के मोहल्ला खुशीमल में सोमवार को एक घर में आग लगी थी। घर में अवैध नमकीन फैक्ट्री का काम चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी वाले क्षेत्र में संचालित की जा रही थी। सुनगढ़ी पुलिस ने घर मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू के घर में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरी गली में धुआं भर गया। नमकीन और सेव बनाने का चल रहा था काम सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संकरी गलियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घर के भीतर जांच की। जांच में पता चला कि घर के अंदर बड़े पैमाने पर नमकीन और सेव बनाने का काम चल रहा था। यहीं से तैयार माल की आपूर्ति शहर के बाजारों में की जाती थी। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें खाद्य विभाग या व्यापार का कोई वैध लाइसेंस न होना प्रमुख था। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन इसके अतिरिक्त, ज्वलनशील पदार्थों और भट्टियों का उपयोग करने के बावजूद अग्निशमन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं लिया गया था। संकरी गली और घनी आबादी वाले इस घर में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यह कार्य किया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन था। पुलिस का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता, तो संकरी गली होने के कारण बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए, थाना सुनगढ़ी में तैनात उपनिरीक्षक शुभम भारती की तहरीर पर आरोपी गृहस्वामी जुम्मा खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *