परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:अवैध कबाड़ गोदाम जलकर खाक, एक गंभीर घायल, 2 लोग लापता


कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में एक अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। वहीं, दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना इंडस्ट्रियल एरिया के मोहलड़िया-बिचपुरी एरिया में शाम करीब 5 बजे की है। आग पर करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। कबाड़ भरने आए ड्राइवर ने जलाई थी बीड़ी पुलिस के अनुसार गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है। जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह पुत्र मामन सिंह कोलीला ने किराये पर ले रखा था। शुक्रवार शाम को मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बोतलें तोड़ रहे थे। इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर माचिस की तीली जलाकर वहीं डाल दी। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS… मजदूरों पर टीनशेड के पिलर पिघल कर गिर गए हादसे के वक्त करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे मौजूद थे। कबाड़ में आग फैलते ही सब इधर-उधर भागने लगे। इनमें दो नाबालिग और एक महिला गोदाम के पिछले हिस्से में जा छिपी। उस हिस्से में कबाड़ नहीं था। उन्होंने सोचा यहां लपटें नहीं पहुंचेंगी, लेकिन भीषण आग से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए। नीचे प्लास्टिक वेस्ट धधकने लगा। ये लोग बाहर नहीं आ पाए। एसपी बोले- मौके से चार डेड बॉडी मिली इस मामले में देर रात करीब 12 बजे कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा- अभी चार डेड बॉडी मिली हैं और पूरी तलाशी हमने कर ली है। FSL टीम भी आ गई थी। आग लगने के कारण की अभी हम जांच कर रहे हैं और जो लोग यहां प्रेजेंट थे उनके अभी बयान लेंगे तब क्लियर होगा। एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि मृतकों का अभी पता कर रहे हैं। बच्चियों के पेरेंट्स अभी थाने पर हैं, उनके बयान लेंगे तब पता चलेगा। वो शायद बाहर के हैं, यहां के नहीं हैं। कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर और एसपी की निगरानी में अन्य शवों की तलाश देर रात तक जारी रही। सभी मृतक झारखंड के बताए गए हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी।
धमाकों से दहला पूरा इलाका गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाज से आसपास दहशत हो गई। नीमराना, सोतानाला, बहरोड़ सहित आसपास की आधा दर्जन दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। डीएसपी चारुल गुप्ता, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा, उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। …. ये खबर भी पढ़िए… बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में 4 जिंदा जले: शादी-समारोह में जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में 5 गंभीर घायल चूरू में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *