पंजाब पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के बाद परिवार पर हमला:निहंगों ने मोर्चा संभाला, बोले- अपने स्टाइल में कार्रवाई करेंगे; आरोपी घर बंद कर भागे


लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के बाद हालात ऐसे बने कि अब गांव में निहंगों को मोर्चा संभालना पड़ा। यहां पुलिस की रेड के अगले ही दिन एक परिवार के घर पर हमला हो गया। परिवार का आरोप है कि तस्करों ने मुखबिरी के शक में उन पर हमला किया। उन्होंने ये भी कहा कि जब कंप्लेंट लेकर थाने गए तो पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने निहंगों को बुला लिया। सोमवार को निहंग गांव चौंता पहुंचे तो ग्रामीणों के मुताबिक, जिन परिवारों पर चिट्टा बेचने के आरोप हैं, उनके घरों पर ताले लगे मिले। गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर निहंगों ने चेतावनी दी कि नशा नहीं रुका तो अगली बार वे अपने स्टाइल में कार्रवाई करेंगे। महिलाओं से निपटने के लिए महिला निहंगों को लाएंगे, ताकि उनकी भी तलाशी हो सके। पुलिस की रेड, फिर हमला… 72 घंटे में गांव का पूरा घटनाक्रम पीड़ित ने निहंगों के सामने सुनाई पूरी कहानी:- आरोपियों के परिजन बोले- नशा नहीं बेचते
इस मामले में आरोपियों के परिजन भी निहंगों से मिले। एक बुजुर्ग महिला ने निहंगों को कहा कि उनके घर लोग नशा नहीं बेचते हैं। नशा तो पूरा गांव करता है। महिला का कहना है कि इनकी आपस में लड़ाई हुई है। इस मामले को अब नशे से जोड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा पहुंचे युवक को रोका, पैरों पर मिले इंजेक्शन के निशान
गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे एक युवक को निहंगों ने रोककर पूछताछ की। ग्रामीणों ने उस पर नशा बेचने का आरोप लगाया। जांच के दौरान उसके पैरों पर नशे के इंजेक्शन लगाने के कई निशान दिखाई दिए। युवक ने स्वीकार किया कि वह खुद भारी नशा करता है, लेकिन तस्करों के डर से नशा बेचने से इनकार किया। इसके बाद निहंगों ने उसे चेतावनी दी कि दोबारा नशा तस्करी में मिला तो अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे। SHO के जवाब: धमकी से लेकर निहंगों तक हर सवाल पर पुलिस ने क्या कहा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *