नोएडा में 147 स्थानों पर लगेंगे आपातकालीन बटन:20 स्थानों पर लगेंगे वेरीयेबल मैसेज साइन बोर्ड, 13 थानों में लगेंगे तकनीकी उपकरण


सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरों के साथ 147 स्थानों पर आपातकालीन बटन भी लगाए जाएंगे। इसको दबाते ही नजदीक चौकी से सीधे आपका संपर्क हो जाएगा। मदद पहुंचने में समय नहीं लगेगा। साथ ही कैमरे की मदद से आप पर नजर भी बनी रहेगी। ये बटन एसओएस की तरह काम करेंगे। साथ ही 13 थानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा महिला, बच्चों एवं लोगों की सुरक्षा के लिए 561 लोकेशन चिन्हित की गई हैं। इन लोकेशन पर 1949 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ ने इस परियोजना में कुछ संशोधन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 100 की जगह 147 स्थानों पर आपातकालीन बटन स्थापित किए जाएं। इसके अलावा 100 स्थानों पर नंबर प्लेट डिटेक्टर कैमरे लगा जाएं। उन्होंने बताया कि 20 स्थानों पर वेरीयेबल मैसेज साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं। लोगों को यातायात, मौसम व अन्य तरह की जानकारी देने के लिए 418 स्थानों पर पब्लिक ऐड्रस सिस्टम लगाया जाए। सीईओ कृष्णा करुणेश ने संबंधित संशोधन कर परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सीईओ से अधिकारियों से कहा है कि इस परियोजना के लिए अगले 15-20 दिन में टेंडर जारी कर दिए जाएं। ये होंगी स्मार्ट सुविधाएं इनको भी किया जाएगा शामिल
परियोजना के तहत फेस रिकॉग्निशन, चेन स्नैचिंग की पहचान, ईव टीजिंग मॉनिटरिंग, भीड़ का विश्लेषण, नंबर प्लेट ट्रैकिंग, ऑब्जेक्ट क्लासिफिकेशन और साइबर स्कैम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
महिला सुरक्षा को प्रथमिकता इसके अलावा किसी व्यक्ति के गिरने, महिलाओं द्वारा मदद के लिए हाथ हिलाने और महिलाओं के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने जैसे फीचर्स भी सिस्टम में शामिल किए जाएंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे और पैनिक बटन के माध्यम से दो-तरफा संवाद की सुविधा भी मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *