![]()
श्रमिक दिवस के मौके श्रमिकों के लिए मेगा हैल्थ् कैंप लगने जा रहा है। ये कैंप सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लगेगा। कैंप नोएडा के सभी 137 सरकारी अस्पतलों के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर, 67 निजी अस्पतालों समेत 201 स्थानों पर लगाया जाएगा। जिसमें श्रमिक निशुल्क अपना इलाज कर सकेंगे। वहीं समस्या के समाधान के लिए कॉलसेंटर बनाया गया है। अस्पतालों में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल व शारदा हॉस्पिटल सहित कुल 67 निजी अस्पताल इस मेगा हेल्थ कैंप का हिस्सा बन चुके हैं। यह बढ़ती भागीदारी निजी अस्पतालों की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह सहयोग न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। अब बनाया गया कॉल सेंटर
सहायक श्रम आयुक्त सुयश पांडे ने बताया कि जनपद के श्रमिकों एवं उद्यमियों की श्रम संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए जी-25ए, सेक्टर-03, नोएडा में पूर्व से संचालित कॉल सेंटर के अलावा तीन नए कॉल सेंटर बनाए गए है। इसमें हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892, 8796321216, 8796311216, 8796355216 व ईमेल complaint.dicnoida@gmail.com पर सुबह 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Source link
नोएडा में श्रमिकों के आज लिए मेगा हेल्थ कैंप:201 स्थानों पर लगेगा, तीन कॉलसेंटर बनाए गए, जारी किए गए हैल्पलाइन नंबर