नोएडा में फर्जी आरटीओ चालान से ठगे 15.55 लाख:वाट्सऐप पर भेजी थी एपीके फाइल, डाउनलोड करते ही ट्रासंफर होने लगी रकम


साइबर ठगों ने फर्जी आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 14.55 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने वाट्सऐप पर आई फाइल डाउनलोड कर उसमें अपनी जानकारी भर दी। इसके बाद उसका वाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया और जालसाजों ने बैंक खाते से 14.55 लाख रुपये अलग-अलग आरटीजीएस के जरिए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। साइबर सेल ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। कुलेसरा में रहने वाले पीड़ित मनोज कुमार पटेल ने शिकायत में बताया कि मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं और न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी में काम करते हैं। इसी महीने की तीन जुलाई को उनके वाट्सऐप पर एपीके नाम से आरटीओ चालान की एक फाइल भेजी गई। फाइल को डाउनलोड करने के बाद शिकायतकर्ता ने उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। इसके कुछ ही देर बाद उनका वाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। बैकिंग एक्टिविटी को किया कंट्रोल
साइबर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए बैंकिंग संबंधी गतिविधियों पर कंट्रोल कर लिया। इसके बाद खाते की लेनदेन सीमा बढ़ाकर कई आरटीजीएस ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 14.55 लाख रुपये दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बैंक और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही जिन खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें ट्रैक कर धनराशि फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *