नेतन्याहू की UN स्पीच का कई देशों ने बायकॉट किया:हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर कहा- कोई और कायर है तो बाहर जाए


इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। जैसे ही वो मंच पर आए तो कई देशों के प्रतिनिधि हूटिंग करके उनका विरोध करने लगे और बाहर जाने लगे। इस दौरान नेतन्याहू करीब 3 मिनट तक शांत रहे। फिर उन्होंने कहा, भाषण शुरू करने से पहले मैं कहना चाहता हूं कि अगर कोई और कायर व्यक्ति है तो यहां से बाहर चला जाए। हालांकि इस दौरान गैलरी नेतन्याहू के समर्थकों से भरा हुआ था। उन्होंने तालियां बजाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया और ‘अम यिसराइल चाई’ यानि ‘इजराइल की जनता जिंदा है’ के नारे लगाए। गाजा पर हमले का बचाव किया नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले का जिक्र करते हुए इजराइल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजराइलियों को मारा, वह बेहद भयावह था। ऐसी भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नेतन्याहू ने आगे कहा, दुश्मनों को लगा था कि इजराइल टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम उठे और शेरों की तरह लड़े। उन्होंने पिछले तीन साल से 7 मोर्चों पर लड़ रहे इजराइली सैनिकों की बहादुरी की भी तारीफ की। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *