नव संवत्सर महोत्सव में मां अमृतानंदमयी रहेंगी आकर्षण का केंद्र:कारसेवकपुरम में भक्तों सहित कर रहीं प्रवास,लाखों भक्तों की हैं आस्था का केंद्र


राम मंदिर में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए केरल की विश्वविख्यात संत अमृतानंदमयी मां अपने लगभग 1000 अनुयायियों के साथ विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंच चुकी है। वे कारसेवकपुरम में प्रवास कर रहीं है।अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। न पूरा वातावरण को भक्तिमय बना चुका है। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच अभिनंदन किया गया है।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन परिसर फूल-मालाओं, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भक्ति गीतों से सराबोर नजर आया। जैसे ही मां ट्रेन से उतरीं, श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की अगवाई में अम्मा देवी और उनके भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अयोध्या राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यह दृश्य आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गया। माता अमृतानंदमयी के साथ आए अनुयायी देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े हैं, जो इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम रहे। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि हमारा बहुत ही सौभाग्य रहा कि अपने भक्तों के साथ माता अमृतानंदमयी के स्वागत करने का अवसर मिला। उनके चरण छू कर छुटकर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *