नवविवाहिता ने लगाया दहेज मांग, ससुर पर छेड़खानी का आरोप:सुल्तानपुर में पति ने दी दूसरी शादी की धमकी; बुलेट, 2 लाख मांगे, केस दर्ज


सुलतानपुर में एक नवविवाहिता ने सुसराल वालों पर बुलेट और 2 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया है। उसने अपने ससुर पर छेड़खानी और पति पर दूसरी शादी की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शादी 15 मई 2024 को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के नेवादा, मौजा छोटा कुन्डा निवासी रवि कुमार से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में अपाचे बाइक, जेवरात और लगभग 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ महीने बाद ही पीड़िता का ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति रवि कुमार, ससुर अयोध्या प्रसाद और ननद शशी अतिरिक्त दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल और 2 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे खाना-पानी तक नहीं दिया जाता था। पीड़िता ने अपने ससुर अयोध्या प्रसाद पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुर ने उसकी नियत खराब करने और नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। इस दौरान जब पीड़िता की सास दुलारा देवी ने अपनी बहू का पक्ष लिया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बीती 14 अप्रैल को सुबह आरोपियों ने एकजुट होकर सास और बहू दोनों को बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद विवाहिता के सभी गहने और सामान छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति रवि कुमार का किसी अन्य लड़की के साथ नाजायज संबंध है। वह लगातार पीड़िता को दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद थाना बंधुआ कला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *