देवरिया में पंखे का प्लग लगाते समय युवक की मौत:करंट का झटका लगते ही दूर गिरा, किराये के मकान में रहता था


देवरिया शहर में शनिवार की रात 11 बजे पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना संत विनोबा डिग्री कॉलेज के पूर्वी गेट के सामने डॉ. नेहा मिश्रा वाली गली में हुई। मृतक की पहचान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल नंद टोला निवासी 35 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। अशोक सिंह अपने परिवार के साथ देवरिया शहर में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह कमरे में पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से अशोक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण बिजली का करंट माना जा रहा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *