देवरिया में ट्रेलर की चपेट में आई महिला, मौत:बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस चालक की तलाश में जुटी


देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला सीता देवी की मौत हो गई। यह हादसा टेकुआ समिति के पास हुआ, जब महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान कुइया, थाना भलुअनी निवासी बनारसी राजभर की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम टेकुआ बाजार से खरीदारी कर पैदल अपने घर जा रही थीं। टेकुआ समिति के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक और ट्रेलर की तलाश में जुटी है। सीता देवी अपने पीछे पति, दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *