दूसरे दिन 9 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम, एसपी ट्रैफिक समेत सभी सीओ रहे सक्रिय

होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में दूसरे दिन भी सख्ती देखने को मिली। दूसरे दिन 40129 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 9651 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षा के बाद जाम की समस्या का फिर एक बार सामना करना पड़ा। पहले एक नजर परीक्षा पर
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए मेरठ में 43 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा संपन्न होनी है, जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। आसान पेपर देख खिले चेहरे
परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। इसकी वजह आसान प्रश्न पत्र रहा। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न घुमाकर दिए गए थे, जिनका हल ढूंढने में कुछ अतिरिक्त समय लगा। हालांकि सभी प्रश्न आसान थे। अर्द्धकुंभ मेला कितने वर्ष में लगता है जैसे प्रश्नों को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। दूसरे दिन 9651 ने छोड़ी परीक्षा
परीक्षा में दूसरे दिन प्रथम व द्वितीय पाली मिलाकर 40129 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। प्रथम पाली में 20065 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4904 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 15160 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 20064 रही, जिसमें 4747 अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले। इस लिहाज से 15318 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 9651 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव तैनात रहे, जिनके निर्देशन में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एक्टिव दिखाई दिए। खुफिया एजेंसी भी एक्टिव दिखीं। यहां तक की एसटीएफ की निगरानी भी रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *