दूशान पावर सप्लायर ओम कंस्ट्रक्शन पर शोषण का आरोप:अपना दल (एस) महासचिव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की


सोनभद्र के ओबरा मे दूशान पावर सिस्टम की सप्लायर कंपनी ओम कंस्ट्रक्शन पर मजदूरों के शोषण और भुगतान न करने का आरोप लगा है। सोमवार को अपना दल (एस) के जिला महासचिव शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी मजदूरों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है। उन्हें नोटिस पे, एरियर, बोनस और लीव पे जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके साथ ही ओवरटाइम भुगतान में भी कटौती की जा रही है। मजदूरों ने बताया कि बीमारी के कारण अनुपस्थित रहने पर कंपनी उन्हें गैरहाजिर दिखाकर अतिरिक्त 8 घंटे का ओवरटाइम भी काट लेती है। कई मजदूरों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा दिए जाने वाले पीपीई किट का पैसा भी मजदूरों के वेतन से काटा जा रहा है। इसके अलावा, मजदूरों को दूसरी कंपनियों में काम करने से रोका जा रहा है और उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने जिलाधिकारी से सभी बकाया भुगतान दिलाने, श्रम कानूनों के उल्लंघन की जांच कराने और दूसरी कंपनियों में काम करने के लिए एनओसी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव, दीपक कुमार चौधरी, नीरज पांडे, राजन लाल, सोनू, करण कुमार शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, बच्चे लाल, तुलसीदास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *