दिल्ली के खराब मौसम की वजह से 6 फ्लाइट डाइवर्ट:एक फ्लाइट में यात्री ने कहा हार्ट अटैक आया; गलत निकली सूचना


दिल्ली में खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते गुरुवार रात 6 उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। अलग-अलग एयरलाइंस की फ्लाइट्स ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी और एहतियाती लैंडिंग की। एक फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना से हड़कंप मच गया, जबकि कई यात्री घंटों तक असमंजस में रहे। लेकिन 80 साल के यात्री को हार्ट अटैक की सूचना थी। जो बाद गलत निकली।

दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट ऑपरेशन दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और विजिबिलिटी प्रभावित होने के कारण कई विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट 6E329 (दिल्ली-मुंबई) को ईंधन कम होने की स्थिति में लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान रात 8:44 बजे लखनऊ पहुंचा, यहां रीफ्यूलिंग के बाद मुंबई के लिए रवाना हुआ।

एयर इंडिया और इंडिगो की कई फ्लाइट्स डायवर्ट एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट AI2910, इंडिगो की हिसार-दिल्ली फ्लाइट 6E6984 और एयर इंडिया की एक अन्य बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट को भी खराब मौसम के कारण लखनऊ उतारा गया। यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
मेडिकल इमरजेंसी से मचा हड़कंप एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब करीब 80 वर्षीय यात्री ने खुद को हार्ट अटैक आने की बात कही। सूचना मिलते ही फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर रात 9:13 बजे रनवे-09 पर लैंड कराया गया। विमान में मौजूद कुछ युवतियां घबराकर रोने लगीं। लखनऊ एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम ने यात्री की जांच की, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। यात्री को स्थिर हालत में विमान से उतारा गया। इस फ्लाइट से कुल 8 यात्रियों को लखनऊ में ऑफलोड किया गया।

अकासा और अन्य फ्लाइट्स भी उतरीं अकासा एयर की हैदराबाद-दिल्ली फ्लाइट QP1407 और एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट भी मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ डायवर्ट की गईं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक सभी उड़ानों की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से कराई गई।

एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, सुरक्षा अलर्ट
एक साथ कई विमानों के डायवर्ट होने से लखनऊ एयरपोर्ट पर देर रात तक हलचल बनी रही। एयर ट्रैफिक कंट्रोल, ग्राउंड स्टाफ और मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *