तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला:रोड पर बिखरे मांस के टुकड़े, रोड क्रॉस करते समय हादसा


लखीमपुर खीरी में फरधान थाना क्षेत्र के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ओम साईं इंटर कॉलेज के पास वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि महिला के शरीर के अंग अलग होकर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें चौकी प्रभारी संदीप यादव भी शामिल थे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और शव के अवशेषों को सड़क से एकत्र कर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लीला कुआं पुलिस चौकी प्रभारी महेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत होता है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के प्रयासों में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *