![]()
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घंटाघर के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रहे तीन साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया बाराबंकी के बड्डपुर निवासी कहनूर अपने तीन साल के बेटे विपिन और पत्नी के साथ पक्का पुल के पास रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम विपिन सड़क पार कर रहा था, तभी फूड कोर्ट के पास तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घंटाघर के पास खाली पड़े प्लॉट में निजी बसें खड़ी कर सवारियां भरी जाती हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
तेज रफ्तार बस ने मासूम को मारी टक्कर:पैर से गुजरी गाड़ी, हालत नाजुक, चालक फरार