![]()
रामपुर के स्वार क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में एक कुत्ते को बांधने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पशु प्रेमियों ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्वार क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में क्षेत्र के ग्रामीण सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला था। घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे के भीतर एक जीवित कुत्ता बंधा दिखाई दे रहा है। बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। बानी एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हिफाजत अली बानी ने कहा कि यदि वीडियो सही है तो यह बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला है। उन्होंने इस संबंध में शिकायत करने की बात कही है। पशु प्रेमी डिंपल ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जानवरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग से ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जिला वन अधिकारी प्रणव जैन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभाग की चुप्पी के चलते मामले को लेकर और अधिक सवाल उठ रहे हैं। तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत
स्वार क्षेत्र में हाल के दिनों में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के हमलों से पशुधन को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पशु प्रेमियों ने जांच की मांग उठाई
वीडियो सामने आने के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिला वन अधिकारी प्रणव जैन फिलहाल इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मामले को लेकर पशु प्रेमियों में आक्रोश है।
Source link
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में कुत्ता बांधने का,VIDEO:पशु प्रेमियों ने मेनका गांधी, सीएम से कार्रवाई की मांग की