![]()
लखनऊ में दबंगों ने एक ढाबा संचालक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसने ढाबे के सामने रोड पर लड़ाई कर रहे युवकों का वीडियो बनाया था। इससे नाराज होकर दबंग युवकों ने घटना को अंजाम दिया। संचालक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी ऑपेरशन के दौरान मौत हो गई। घटना मड़ियांव थानाक्षेत्र में रविवार शाम 5 बजे हुई। युवक की पहचान तरहिया सैरपुर निवासी विजय यादव (28) के रूप में हुई। विजय का भिटौली तिराहे के पास यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट है। वह शाम को ढाबे के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली विजय यादव के माथे पर लगी। आस-पास के साथी दुकानदार तत्काल उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
अब घटनाक्रम विस्तार से… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय यादव रोज की तरह ढाबे पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। पहले दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई। देखते ही देखते एक युवक ने तमंचा निकालकर विजय के सिर में गोली मार दी। गोली चलते ही ढाबे पर भगदड़ मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। खून से लथपथ विजय को लोगों ने आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात ऑपरेशन के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विजय यादव की मां अस्पताल पहुंचीं तो बेटे को देखकर रोती-बिलखती नजर आईं। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल के बाहर बैठे रहे। लड़ाई का वीडियो बनाया तो गोली मारी घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है। विजय के ढाबे के बाहर कुछ युवक लड़ाई कर रहे थे। इसका विजय ने विरोध किया। न मानने पर झगड़ा कर रहे युवकों का वीडियो बनाने लगा। तभी एक युवक उसकी तरफ बढ़ा और वीडियो बनाने को मना किया। विजय के नहीं मानने पर सभी वहां से चले गए। कथिततौर पर इनमें से दो युवक बाद में बाइक से वापस ढाबे पर आए और विजय का गोली मार दी।
कर्मचारी बोला- जमीन पर बेहोश पड़े मिले ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी मौसम ने बताया- वह नहाकर बाहर आया था। जीने पर खड़ा था। तभी अचानक से गोली चलने की आवाज आई। नीचे जाकर देखा तो मालिक विजय खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ADCP बोलीं- CCTV खंगाल रहे एडीसीपी नार्थ ट्विंकल जैन ने बताया- विजय के माथे पर गोली लगी है। जिसका इलाज चला रहा है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीमें लगी है। जल्द आरोपियों की पकड़ लिया जाएगा। वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लड़कों की भी जानकारी की जा रही है। हर एंगल से जांच जारी है।
Source link