ट्रेन में जीआरपी सिपाही से मारपीट, VIDEO:दो युवकों ने वर्दी नोंची, नेमप्लेट तोड़ी; जनरल टिकट पर स्लीपर में कर रहे थे यात्रा


फिरोजाबाद में पूर्वा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो कर्मियों के साथ सोमवार को दो रेलयात्रियों ने मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ट्रेन नंबर 12303 पूर्वा एक्सप्रेस में हुई। जीआरपी के मनोज कुमार और इमरान मलिक कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए ट्रेन में ड्यूटी पर थे। चेकिंग के दौरान, उन्हें सामान्य कोच से सटे स्लीपर कोच एस-1 में सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा असुविधा पैदा करने की शिकायत मिली। टीटीई की शिकायत पर जब दोनों पुलिसकर्मी अतिरिक्त भीड़ को सामान्य कोच में जाने के लिए कहने लगे, तो दो यात्री, गुलबहार (निवासी नाजीपुरा, मुजफ्फरनगर) और संजय यादव (निवासी बसारीपुर, चंदौली) ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी नेमप्लेट भी तोड़ दी। स्कॉर्ट कर्मियों ने घटना की सूचना टूंडला जीआरपी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मंगलवार को जीआरपी ने घटना की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट कर्मियों के काम में बाधा डाली और उनके साथ अभद्रता की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *