ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस:गोमती नगर में 80वां समारोह, शहीदों को किया याद


ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज ने गोमती नगर स्थित महेश्वरी सत्संग भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। समाज के सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाज के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए चाय और जलपान की व्यवस्था की गई, जहा उन्होंने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दीं। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की समाज के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश को आजादी असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। पदाधिकारियों ने नई पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, मंत्री विकास माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह का समापन देश के प्रति एकजुटता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *