झांसी में स्कॉर्पियों ने पैदल युवक को कुचला, VIDEO:परिजन बोले- व्यापारी का नाबालिग बेटा दौड़ा रहा था, 20 दिन बाद है बेटी की शादी


झांसी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने पैदल चल रहे एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह कुचल गया। घटना का लाइव सीसीटीवी सामने आया है। जिसमे युवक पैदल चल रहा है। गाड़ी लहराते हुए आती है और सीधे युवक की तरफ दौड़ने लगती है। बचने के लिए युवक दीवार से सटकर खड़ा हो जाता है। फिर भी गाड़ी उसे रौंद देती है। घटना गुरुवार शाम की है। आज इसका वीडियो सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी का नाबालिग बेटा गाड़ी दौड़ा रहा था। वीडियो देखकर लग रहा है कि उसने जानबूझकर टक्कर मारी है। गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे। सभी गाड़ी छोड़कर भाग गए। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मृतक की बेटी की 20 दिन बाद 19 जून 2026 को शादी है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पास का है। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *