![]()
झांसी में रविवार को एक महिला ने सुसाइड कर लिया। आज पति पशुवाड़ा में थे, जबकि महिला घर पर थी। तभी उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन गुरसराय सीएचसी ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गरौठा थाना क्षेत्र का है। पति का दावा- ऊपरी चक्कर था मृतका का नाम हेमलता (40) था। वह गरौठा के निमगहना गांव की रहने वाली है। पति शिवकुमार लोधी खेती किसानी करते हैं। दो बेटे आकाश (22) और विकास (19) प्रयागराज में रहकर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं। पति ने बताया- मेरी पत्नी पर ऊपरी चक्कर था। कभी कभी वो कहने लगती थी कि इसे (पत्नी) ले जाएंगे। अजीब हरकतें करती थी। कई तांत्रिक एवं धार्मिक स्थानों पर दिखाया। इससे आराम भी लगा था, लेकिन दो दिन से पत्नी गुमशुम थी। आज मैं पशुवाड़ा में था, वहां से पत्नी घर आ गई और जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर गुरसराय सीएचसी ले गए। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Source link
झांसी में महिला ने सुसाइड किया:पति बोला- ऊपरी साया था, कहती थी इसे ले जाएंगे, 2 दिन से गुमशुम थी, जहर खाया