![]()
झांसी में काम करते-करते एक मजदूर की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। अचानक गश्त खाकर जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। साथी मजदूर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा माममा नवाबाद थाना क्षेत्र के अशोक वेली का है। साथी उठाकर अस्पताल लाए मृतक कबा नाम प्रताप त्रिवेदी (62) पुत्र राधे त्रिवेदी था। वह कानपुर देहात के सवली थाना क्षेत्र के बसेन गांव के रहने वाले थे। साथी कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रताप अशोक वेली में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। बुधवार को वह बांस उठाकर छत पर पहुंचा रहे थे। अचानक गश्त खाकर जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कानपुर देहात से परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। अब पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। साथी का कहना है कि प्रताप त्रिवेदी की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है।
Source link
झांसी में काम करते-करते मजदूर की मौत:अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हुए, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा