जौनपुर में 43 डिग्री पारा, बिजली व्यवस्था चरमराई:अघोषित कटौती से जनजीवन प्रभावित, अगले 3-4 दिन राहत नहीं


जौनपुर में बढ़ते पारे के साथ ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से बेहाल हैं। शासन-प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद बिजली विभाग इस समस्या का समाधान करने में अक्षम साबित हो रहा है। बेतहाशा अघोषित कटौती, रोस्टिंग और आकस्मिक बिजली गुल होने से दिन और रात का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर में लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वे सिर, मुंह और पूरा शरीर ढककर चल रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी रहीं। रात में भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान की यही स्थिति बनी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *