![]()
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित जीडी गोयंका स्कूल के पीछे खेत मे खड़े पेड़ पर बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विहारी नगर, लालऊ निवासी रिंकेश उर्फ भोला (20) पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से शराब की एक बोतल भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जमा हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Source link
जीडी गोयंका स्कूल में युवक का शव पेड़ से मिला:फिरोजाबाद में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी