![]()
मेरठ के जागृति विहार रिंग रोड स्थित वाटर प्लांट के पास एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग से आकाश महादेव और अंकित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान में छात्र नेता विनीत चपराना ने भी सहयोग किया। टीम ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी और सावधानी के साथ अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। अजगर काफी बड़ा होने के कारण उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब काफी देर चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू पूरा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे और वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके।
Source link
जागृति विहार में वन विभाग ने अजगर रेस्क्यू किया:वाटर प्लांट के पास दिखाई दिया, काफी मशक्कत के बाद टीम पकड़ सकी