छठी समारोह में बारूद का गोला फटने से किशोरी झुलसी:दो दिन पहले ननिहाल आई थी बच्ची, राठ सीएचसी में चल रहा इलाज


हमीरपुर के सरीला तहसील क्षेत्र के भैसाय गांव में शनिवार शाम छठी समारोह के दौरान बारूद का गोला फटने से 13 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल बालिका की पहचान जरिया थाना क्षेत्र के इटेलिया बाजा निवासी आशी (13) पुत्री इंद्रपाल के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले अपने मामा राममिलन के घर भैसाय गांव आई थी। परिवार में नवजात बच्चे की छठी का उत्सव मनाया जा रहा था। बारूद के गोले में आग लगाते ही हुआ धमाका बताया गया कि समारोह के दौरान आशी ने घर में रखे एक बारूद के गोले को आग लगा दी। आग लगते ही गोला जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर बोले- बच्ची गंभीर अवस्था में लाई गई राठ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *