चाकू से दोस्त का मर्डर, तमंचे से पुलिस पर फायरिंग:मोहित हत्याकांड में आरोपी ने झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस पर की फायरिंग, दौड़ाकर पैर में गोली मारी


गाजियाबाद में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे 21 साल के मोहित शर्मा की चाकू से गोदकर दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। आज तड़के पुलिस ने एक हत्यारोपी को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। हत्या करने के आरोपी गौरव शर्मा को पुलिस चाकू पूछने के लिए उसे डंपिंग ग्राउंड के पास लेकर गई थी। जहां हत्यारोपी ने झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गौरव शर्मा के पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह है पूरा मामला क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर निवासी बबलू शर्मा के दो बेटे और एक बेटी हैं। मोहित सबसे छोटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात वह खाना खाकर घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे मोहल्ले के रहने वाले उसके दोस्त गौरव, देव और हरि घर पहुंचे। गौरव ने मोहित से कहा कि उसका बर्थडे है और पार्टी में चलना है। मोहित पहले जाने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन तीनों दोस्त उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि वहां अन्य दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी बीच गौरव, देव और हरि ने मिलकर मोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने और पेट पर कई वार करने के बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को परिजनों और आसपास के लोगों ने एनकाउंटर की मांग करते हुए दो बार सड़क पर जाम लगाया। हत्या करना ही था मकसद एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि आज तड़के 5 बजे आरोपी गौरव शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बिहारीपुरी थाना क्रासिंग रिपल्बिक चाकू बरामद करने के लिए लेकर गई। जहां आरोपी ने बताया था कि मैंने अपने दोस्त देव, न्याय और हरि के साथ मिलकर मोहित की हत्या की है। उसने हमें गालियां दी थी और एक लड़की को लेकर बदनामी कर रहा था। 20 दिन पहले भी हमारा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद समझौता हुआ लेकिन हम तभी से मारने की प्लानिंग कर रहे थे। गुरुवार तड़के सभी ने मिलकर एक साथ हत्या की। हत्या के बाद चाकू को झाड़ियों में डंपिंग ग्राउंड के पास फेंक दिया। पुलिस जैसे ही आरोपी गौरव शर्मा को लेकर पहुंची तो उसने झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। 20 दिन पहले हुआ था विवाद मोहित के बड़े भाई मनीष ने बताया, “करीब 20 दिन पहले मोहित का उसके दोस्त गौरव और देव से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मोहित ने गौरव को थप्पड़ मार दिया था। उस समय उन्होंने बाहर देख लेने की धमकी दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया, लेकिन आरोपियों ने रंजिश नहीं छोड़ी। समझौते के बाद सभी लोग साथ में खाटू श्याम और हरिद्वार भी गए थे। आरोप है कि उसी दौरान भी आरोपी हत्या की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिला। आखिरकार बुधवार रात बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर छह लोगों ने मिलकर मोहित की हत्या कर दी। मेरे भाई को उसके दोस्तों ने धोखे से घेरकर चाकू मारे। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *