चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:कानपुर में चालक ने कूदकर बचाई जान, गर्मी से शॉर्ट सर्किट की आशंका


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित एलएमएल चौराहे पर बुधवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्रा की स्कूटी देखते ही देखते आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया। वीरेंद्र मिश्रा पनकी की साइट नंबर दो स्थित एक बनियान फैक्ट्री में कार्यरत हैं। वे प्रतिदिन की तरह अपने घर से कंपनी के लिए निकले थे। एलएमएल चौराहे के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद तेज लपटें उठने लगीं। वीरेंद्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे फेंका और कूदकर अपनी जान बचाई। इस अचानक हुई घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर सुरक्षित दूरी पर चले गए। वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने यह इलेक्ट्रिक स्कूटी लगभग 6 से 7 महीने पहले खरीदी थी। उन्हें आशंका है कि भीषण गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। घटना की सूचना स्कूटी बनाने वाली कंपनी और पनकी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *