![]()
चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक अफसर सोशल मीडिया पर रील देखते नजर आए। डीएम चंद्र मोहन गर्ग फरियादी की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान सहायक निदेशक मत्स्य का चार्ज संभाल रहे रामलाल स्मार्टफोन पर रील देखने में व्यस्त रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने 101 प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने फरियादियों की समस्या को सुना। डीएम ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाएं। कहा कि लंबित प्रार्थना पत्रों की गुणवत्ता से जांच कराया जाए। इसके अलावा अफसर फरियादियों से फोन से वार्ता करके मामले के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण का फीडबैक जरूर लें। इससे फरियादियों में अफसरों के कार्यशैली को लेकर अच्छा संदेश जाता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा, कृषि उपनिदेश भीमसेन, समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डीपीओ प्रभात कुमार, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
Source link
चंदौली में समाधान दिवस, अधिकारी देखते रहे REEL:DM के सामने सोशल मीडिया पर व्यस्त दिखे सहायक निदेशक मत्स्य