चंडीगढ़ में बिल्डिंग ढही:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जेसीबी और 2 क्रेन लगाई गई


चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग प्लॉट नंबर 28/9 पर बनी थी। इस इमारत में स्क्रैप का काम चल रहा था। जिस समय इमारत की लैंटर गिरा, उसमें अंदर चार लोग थे। जिनमें से दो को तुरंत निकाल गया। जबकि अंदर मालिक व उसका मजदूर फंसा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस, प्रशसान व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर जुटी हुई है। एमपी चावला ने बातया कि यह इमारत काफी पुरानी थी। उसकी वजह से इसकी छत गिरी है। इसके बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई थी। दो लोगों को तुरंत निकाल दिया था। लेकिन जो उन्हें पता चला है दो लोग जो फर्स्ट फ्लोर पर थे, वह दब गए है। अभी तक प्रशासन की टीमें उन तक पहुंच गई है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *