घाटमपुर में मां कूष्मांडा मंदिर दीपों से जगमगाया:सवा लाख दीपों ने दिखा आस्था का अद्भुत नजारा, विधायक सरोज कुरील ने किया शुभारंभ


कानपुर के घाटमपुर में नवरात्रि के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा देवी मंदिर में रविवार शाम दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर सूरज ढलते ही एक साथ हजारों की संख्या में दीप जगमगा उठे। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। नगर के अलावा दूर-दराज के गांवों से आए भक्तों ने मां के दरबार में भोग प्रसाद चढ़ाया। दीप दान देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। जिसके चलते मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घाटमपुर नगर निवासी पूतु, सत्यम सिंह, गुड्डू पंडित, योगेश आदि भक्तों ने बताया कि नवरात्र पर्व की चतुर्थी तिथि को यह आयोजन बीते कई वर्षों से लगातार जारी है। रविवार की शाम जहां एक ओर सूरज ढल रहा था। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में भक्त माता की अगवानी में दीप जला रहे है। देखते ही देखते एक साथ रोशन हुए सवा लाख दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। वही मंदिर परिसर में स्थित तालाब, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला और मुख्यद्वार पर की गई बिजली की झालरों की विशेष सजावट यहां पर आए हुए भक्तो के मन को मोहती रही। यहां पर लगभग सात लाख झालरों से मंदिर परिसर की सजावट की गई। दीपदान कार्यक्रम में बुजुर्ग, युवक, बच्चे, युवतियां और महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुए है। इस दौरान यहां पर पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने दीप प्रज्वलित करके दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने यहां पर घाटमपुर वासियों के लिए मां कूष्मांडा देवी से कामनाएं मांगी है। घाटमपुर नगरपालिका अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार ने बताया की मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित दीपदान पर्व में भक्तों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए। यहां पर समय समय पर माइक के जरिए भक्तों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। वहीं, मेले में खोया पाया केंद्र बनाया गया है, उन्होंने माइक के जरिए यहां पर आए हुए भक्तों का अभिवादन किया। आखिरी में 6 तस्वीरें और देखिए-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *