घर के बाहर मिला 12 फीट लंबा अजगर,VIDEO:बुलंदशहर में दहशत में आए कॉलोनीवासी; 10 मिनट में वन विभाग ने किया रेस्क्यू


बुलंदशहर के अनूपशहर की कैलाश विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान के बाहर सीढ़ियों के नीचे नाली में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर महज 10 मिनट में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी की महिलाएं घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सीढ़ियों के नीचे नाली में छिपे विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर महिलाएं घबरा गईं और तुरंत वार्ड सदस्य को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय निवासी रोहित चौधरी ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। अजगर के घर में घुसने की आशंका से कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल बन गया। महिलाओं ने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया, जबकि कई लोग अपने घरों के बाहर निगरानी करने लगे ताकि अजगर किसी मकान में प्रवेश न कर सके। सूचना मिलते ही वनरक्षक रहीश अली के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए करीब 10 मिनट में अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे अनूपशहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा कर अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *