![]()
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते सोमवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, राम जानकी नगर, कृष्णानगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 केवी सूबा बाजार, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वती पुरम फीडर, विद्युत उपकेंद्र गोला तहसील की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गुल रहेगी। इसके अलावा राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र की 33 केवी लाईन व स्विचयार्ड में मेंटेनेंस और मरम्मत के चलते रामजनकीनगर/ कृष्ण नगर/ बशारतपुर और भगवानपुर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग से उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने वॉर बिजली से संबंधित सभी जरुरी काम समय से पहले निपटा लें। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
Source link
गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:6 उपकेंद्रों से जुड़े इलाके सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित होंगे