गोरखपुर में सेटरिंग से गिरकर देवरिया के युवक की मौत:तीन दिन पहले ही काम पर गया था युवक, परिवार में मचा कोहराम


गोरखपुर में काम करते समय ग्राम सभा पकहा के गजही टोला निवासी मजदूर हृदया कुशवाहा (पुत्र गुदरी भगत) की कल शाम मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले ही गोरखपुर में एक मैरेज हॉल में सेटरिंग का काम करने गए थे। इसी दौरान सेटरिंग से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। हृदया कुशवाहा हाल ही में विदेश से मजदूरी करके घर लौटे थे। लगभग चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी, तीन साल की एक बेटी और तीन माह का एक बेटा है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में शोक का माहौल है। गोरखपुर पहुंचने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम गजही घाट पर किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *