![]()
गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में शुक्रवार को 15 दिवसीय समर वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिसिज गोरखपुर जया गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान संस्थान परिसर में बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थान की डायरेक्टर सोनिका सिंह ने बताया कि समर वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है, इसलिए पढ़ाई के साथ कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। कई विधाओं की दी जाएगी ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कथक, वेस्टर्न डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट और ड्राइंग जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को इन कलाओं की बारीकियां सिखाई जाएंगी, जिससे उनका आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता विकसित हो सके। सोनिका सिंह ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला के समापन समारोह में बच्चे अपनी सीखी हुई कला की प्रस्तुति देंगे। इसके लिए अभी से बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान की ओर से बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है। बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी मदद करती हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
Source link
गोरखपुर में समर वर्कशॉप शुरू:बच्चों को कला और संगीत की दी जाएगी ट्रेनिंग, 15 दिन तक सीखेंगे बारीकियां