![]()
तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त, शनिवार को बशारतपुर में निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने कराया है। इसके निर्माण पर 3 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत आयी है। इसकी बुकिंग GDA करेगा। अंत्योदय कार्ड धारक 11 हजार रुपए में जबकि सामान्य लोग 21 हजार रुपए में बुकिंग करा सकेंगे। इस परियोजना के साथ ही मुख्यमंत्री 130.73 करोड़ रुपए की GDA की 30 व नगर निगम की 140 विकास परियोजनाओं का सौगात भी देंगे। कल्याण मंडपम परिसर में शाम 4 बजे से आयोजित समारोह के दौरान सीएम योगी नगर निगम की, 47.15 करोड़ की 109 विकास कार्यों का शिलान्यास और 69.99 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जबकि कल्याण मंडपम सहित GDA की, 10.84 करोड़ रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कल्याण मंडपम के बारे में जानिए जलापूर्ति, सीवर से जुड़ी योजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास कल्याण मंडपम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें सड़क और नाली निर्माण से लेकर पार्कों का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सीवर और जलभराव से राहत के काम शामिल हैं। शिलान्यास की परियोजनाओं में 11.92 करोड़ रुपए से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण, 7.60 करोड़ रुपए से 47 पार्कों का सुंदरीकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए 5.07 करोड़ रुपए से आवासीय भवन का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5.57 करोड़ रुपए से 7 कार्य, पेयजल व जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 16.99 करोड़ रुपए के 13 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाले नगर निगम के 31 कार्यों की लागत 69.99 करोड़ रुपए है। इसमें राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत 39.90 करोड़ रुपए से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों की रीबोरिंग के 29 कार्य हैं। इसके साथ ही बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी की गई 30.09 करोड़ रुपए की परियोजना का भी लोकार्पण होगा।
Source link
गोरखपुर में योगी आज कल्याण मंडपम का उद्घाटन करेंगे:CM की विधायक निधि से बना है; 11 और 21 हजार में होगी बुकिंग