![]()
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में डूबा नजर आया। तिरंगे की रोशनी से जगमगाती अस्पताल की इमारत हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद SIC डॉ. अनिल झा ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर बेहतरीन काम करने वाले 50 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मरीजों को फल बांटे गए। प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया
समारोह का मुख्य आकर्षण उन कर्मचारियों का सम्मान था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. अनिल झा ने संस्थान में निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं देने वाले 50 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में सफाई कर्मी, सिक्योरिटी गार्ड, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजी स्टाफ व अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे। अस्पताल की रीढ़ वहां का जमीनी स्टाफ- SIC SIC डॉ. अनिल झा ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल की रीढ़ वहां का जमीनी स्टाफ होता है। सफाई कर्मचारियों से लेकर टेक्नीशियन और गार्ड तक, सभी की मेहनत से ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं। इस तरह के सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। साथ ही मरीजों को फल भी वितरित किये गए। पूरे आयोजन के दौरान अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर खुशी और गर्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
Source link
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में आजादी के जश्न की धूम:बेहतरीन काम करने वाले 50 कर्मी सम्मानित