गोरखपुर के नक्खास चौराहे पर भीषण आग:लपटों में घिरीं 3 की दुकानें, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू


गोरखपुर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची लपटों ने पास की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर से धुआं और लपटें साफ नजर आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। मामला कोतवाली क्षेत्र के नक्खास चौराहे का है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की असली वजह तलाशने में जुटी है। इसके साथ ही पीड़ित दुकानदारों का कितना नुकसान हुआ है। इसका भी आकलन किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *