![]()
गोंडा में 100 बेड के नए जिला अस्पताल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है यह अस्पताल 25 करोड़ रुपये की लागत से 7 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जाएगा। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, क्योंकि मौजूदा जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदल दिया गया था। अधीक्षण अभियंता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ रवि कुमार ने इस संबंध में निदेशक चिकित्सा उपचार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ, चारों जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। शासन ने पत्र के माध्यम से 100 बेड के नए अस्पताल भवन के लिए 7 एकड़ से अधिक भूमि की जानकारी, साइट प्लान, खसरा और खतौनी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन से स्वीकृत कराकर भेजने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद गोंडा जिला प्रशासन ने नए अस्पताल के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। इस नए अस्पताल के बनने से मरीजों को इलाज में सुविधा होगी और गोंडा मेडिकल कॉलेज पर भीड़ का दबाव कम होगा। सामान्य बीमारियों के मरीज नए अस्पताल में ही अपना इलाज करा सकेंगे। गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि उन्हें शासन से पत्र प्राप्त हुआ है और जमीन की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह देखी जा रही है जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।
Source link
गोंडा में 100 बेड का बनेगा नया जिला अस्पताल:25 करोड़ की लागत, शासन ने जमीन चिन्हित कर मांगी रिपोर्ट