![]()
गोंडा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। ट्रक लोहे की सरिया लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ट्रक में ही सवार थे। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में चार अन्य मजदूरों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतक मजदूरों को तत्काल गोंडा अंबेडकर कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह ट्रक वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के लिए सरिया लेकर जा रहा था। हादसे के विजुअल देखिए
Source link
गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत:खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान