![]()
गोंडा के देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने रेंज के चारों जिलों में तैनात 92 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। यह स्थानांतरण निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के आधार पर किए गए हैं। गोंडा जिले में तैनात 36 उपनिरीक्षकों को बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जनपदों में नई तैनाती दी गई है। आईजी ने विनीत जायसवाल को निर्देश दिए हैं कि गोंडा से स्थानांतरित किए गए सभी उपनिरीक्षकों को सात दिन के भीतर कार्यमुक्त कर उनके नए तैनाती स्थलों के लिए रवाना किया जाए और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षक गोंडा से स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों में प्रदीप कुमार सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, गंगादीन यादव और कोमल प्रसाद यादव को बलरामपुर भेजा गया है। वहीं मोहम्मद सरफराज खान, पशुपतिनाथ तिवारी, विश्वास कुमार चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार यादव को श्रावस्ती में तैनाती मिली है। इसके अलावा दिग्विजय यादव, परशुराम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, सुभाष यादव, राजेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार यादव, चंद्रिका यादव, अशोक कुमार सिंह, घनश्याम वर्मा, रामसुंदर सिंह, आशीष कुमार, अमरनाथ, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, रवि प्रकाश यादव, अंकित सिंह, आदित्य गौतम, अवनीश शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, अमित यादव, अभिषेक भदौरिया और ओमप्रकाश समेत कई उपनिरीक्षकों का तबादला बहराइच जिले में किया गया है। आईजी अमित पाठक ने बताया कि सभी स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने एक जनपद में निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली थी, उन्हें दूसरे जिलों में भेजा गया है। उधर, बहराइच में तैनात श्रवण कुमार, कल्पना सिंह, जगन्नाथ यादव, ओंकार यादव, राजेश दुबे, गोपाल तिवारी, शैलेंद्र कुमार सोनकर और अहमद हुसैन का तबादला गोंडा किया गया है। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित उपनिरीक्षकों को सात दिन के भीतर कार्यमुक्त कर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
Source link
गोंडा में तैनात 36 उपनिरीक्षकों का गैरजनपद तबादला:देवीपाटन रेंज में 92 दरोगा के तबादले, निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने पर IG की कार्रवाई