गोंडा में किसान की कुआनो नदी में डूबने से मौत:सुंदर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए थे, ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला


गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कुआनो नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान संतु चौहान (35) पिता नायब चौहान सिंह निवासी पूरे तेंदुआ (इदुवा) के रूप में हुई है। संतु चौहान अपने कुछ दोस्तों के साथ कुआनो नदी के सुंदर घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद संतु चौहान को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक संतु खेती करता था संतु चौहान गांव में खेती-किसानी का काम करते थे। वह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। मृतक अपने पीछे पत्नी संजू चौहान, नौ वर्षीय पुत्र शुभम, छह वर्षीय बेटे आरके और चार वर्षीय बेटी सौम्या को छोड़ गए हैं। धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया- किसान की नदी में डूबने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *