गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी ने ऋषभ अकादमी को हराया:दीपांशु की पारी और प्रत्यक्ष की गेंदबाजी से वार्म अप मुकाबले में दर्ज की जीत


गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए वार्म अप मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट हॉस्टल अकादमी ने ऋषभ क्रिकेट अकादमी को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर ऋषभ क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट हॉस्टल अकादमी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से दीपांशु ने 65 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अक्ष ने 43, कबीर ने 41 और सागर ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्णव ने 3 विकेट लिए।कार्तिक और सागर को 2-2 सफलता मिली। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट अकादमी की टीम 19.3 ओवर में 210 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से धैर्य ने 75 रन बनाए, जबकि अक्षय ने 42, देवांश ने 35 और विराट ने 32 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट हॉस्टल अकादमी की ओर से प्रत्यक्ष ने 3 विकेट झटके। युग और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मन्नू और देवांश को 1-1 सफलता मिली। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ईद के चलते गुरुवार को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। शुक्रवार को दूसरा वार्म अप मैच खेला जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *